जोधपुर: बावड़ी में चल रहा धरना रात तक हुआ खत्म, प्रशासन ने मानी सभी 11 मांगे

INC News
0

बावड़ी, जोधपुर।

शुक्रवार को जोधपुर जिले के बावड़ी उपखंड पर चल रहा धरना रात तक समाप्त हो गया। प्रशासन ने सभी 11 सूत्री मांगों को मान लिया, जिसके बाद धरना दे रहे लोगों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। गौरतलब हैं कि शुक्रवार को बावड़ी मुख्यालय के सामने रालोपा ने डिस्कॉम की कई लापरवाहियों के खिलाफ एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया था। यह धरना स्थानीय समस्याओं सहित कुल 11 सूत्री मांगों को लेकर दिया गया। जोधपुर आरएलपी सयोंजक राजूराम खोजा के नेतृत्व में यह धरना सुबह 10 बजे से बावड़ी मुख्यालय के सामने शुरू हुआ जो रात तक चला।

रालोपा नेता राजूराम खोजा ने टावर पर चढ़कर किया प्रदर्शन, तो प्रशासन आया हरकत में

दरअसल एक महीने पहले किसानों ने यही पर एक छोटा धरना दिया था, उस समय प्रशासन ने एक सफ्ताह का समय मांगा था, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय होने पर भी प्रशासन ने कोई सुधार नहीं किया। जिसके बाद शुक्रवार को रालोपा नेता राजूराम खोजा एक टावर पर चढ़ गए, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। काफी समझाईस के बाद ही राजू खोजा टावर से नीचे उतरे, जिसके बाद रात तक प्रशासन ने सभी मांगें मान ली।

इन मांगों में प्रमुख मांग बिजली आपूर्ति को लेकर थी। किसानों को बिना कटाव के 7 घण्टे तक बिजली देने की मांग, घरेलू बिजली 24 घण्टे तक देने की मांग भी प्रमुखता में थी।  बावड़ी के राजकीय चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर खोलने और बावड़ी में ब्लड बैंक खोलने की मांग भी प्रमुखता में थी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default