जेल से बाहर आये महिपाल मदेरणा, बेटी दिव्या जेल के बाहर ऐसे मिली पिता से

INC News
0


जोधपुर, राजस्थान।

भंवरी देवी प्रकरण मामले में जेल में बंद महिपाल मदेरणा अभी कुछ ही देर पहले जोधपुर जेल से बाहर आ गए है। इसी दौरान जेल के बाहर उनकी विधायक बेच दिव्या मदरेणा अपने पापा का इंतजार कर रही थी, जैसे ही महिपाल मदेरणा दिखाई दिए, वैसे ही बेटी दिव्या अपने पापा से लिपट गई और दोनों बाप-बेटी गले मिले। विधायक दिव्या मदरेणा ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा कि संसार के किसी भी शब्दकोश में शब्द नहीं इन भावनाओं को व्यक्त करने के लिए। वियोग , विरह की पीड़ा के साथ पिता से मिलने की ख़ुशी, संतुष्टि की अनुभूति।


गौरतलब हैं कि राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा कई सालों से जेल में बंद हैं, अब राजस्थान हाइकोर्ट ने उनको 4 दिन के लिए रिश्तेदार के लड़के की शादी में शरीक होने के लिए रिहा किया हैं। 12 नवम्बर को महिपाल मदरेणा को वापस जेल में उपस्थिति देनी होगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default