विधायक दिव्या मदरेणा बोली- आज हमारे घर हैं दीवाली, महिपाल मदरेणा आज आएंगे जेल से बाहर

INC News
0


जोधपुर, राजस्थान।

भंवरी देवी प्रकरण मामले में कई सालों से जेल में बंद राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा आज जेल से बाहर आएंगे। महिपाल मदरेणा को कोर्ट ने 4 दिन के लिए रिहा किया, ताकि वो अपने रिश्तेदार के लड़के की शादी में शरीक हो सके। इस दौरान महिपाल मदरेणा के साथ पुलिस कस्टडी रहेगी। महिपाल मदरेणा को राजस्थान हाइकोर्ट के जस्टिस दिनेश मेहता की अदालत ने 8 नवम्बर से 12 नवम्बर के लिए अपने रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए अनुमति दी हैं।


विधायक और बेटी दिव्या बोली- हमारे घर आज दीवाली

महिपाल मदेरणा की बेटी और ओसियां से विधायक दिव्या मदरेणा ने पिता के जेल से बाहर आने की खुशी में अपनी प्रतिक्रिया दी। विधायक मदरेणा ने लिखा कि आज हमारे घर दीवाली हैं, क्योंकि आज पापा आ रहे है। हमारी सारी रोशनी , सारी ख़ुशियाँ , सारा जहान उन्ही से है ।एक एक पल अब इंतज़ार में और लम्बा हो रहा है। पेट में गुदगुदी हो रही है। चेहरे पर मुस्कान बंद ही नहीं हो रही।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default