जोधपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के बहुचर्चित कांड भंवरी देवी मामले में जेल में बंद राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा को राजस्थान कोर्ट ने छोटी सी राहत दी। मदरेणा को उनके किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए 4 दिन की जमानत पर छोड़ा गया हैं, लेकिन वो इस दौरान पुलिस कस्टडी में रहेंगें। महिपाल मदेरणा को 8 नवंबर से 12 नवम्बर तक जेल से निकाला जाएगा, फिर 12 नवम्बर को महिपाल मदेरणा को जेल में वापस उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
महिपाल मदेरणा को यह राहत राजस्थान हाइकोर्ट जस्टिस दिनेश मेहता की अदालत ने दी हैं। उन्होंने अनुमति देते हुए मदरेणा को 12 नवम्बर को वापस जेल में उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए कहा।

Tnxx for comment