भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आज रहेंगें मारवाड़ क्षेत्र के दौरे पर, निकाय चुनाव पर रहेगी नजर

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आज मारवाड़ क्षेत्र के पाली, बाड़मेर और जैसलमेर के दौरे पर रहेंगें। इस दौरान वो जगह-जगह कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगें, इस दौरान कार्यकर्ताओं को पूनियां सम्बोधित भी करेंगे, साथ प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी और रणनीति तैयार की जाएगी। सबसे पहले सतीश पूनियां सुमेरपुर और शिवगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगें।

इसके बाद पाली मुख्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगें, निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगें। इसके बाद बाड़मेर जिले के बालोतरा, बाड़मेर भी पूनियां जाएंगे। रात्रि विश्राम के लिए पूनियां जैसलमेर जाएंगे। हम आपको बता दे कि प्रदेश में 16 नवम्बर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। इस निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कड़ी मेहनत कर रही हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default