पंचायत पुनगर्ठन को लेकर सतीश पूनियां ने बोला सीएम अशोक गहलोत पर हमला, जाने क्या कहा?

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

हाल ही में राजस्थान सरकार ने पंचायत पुनगर्ठन किया है, इस फैंसले के बाद राजस्थान में कई नई पंचायतें बन गई और कुछ नई पंचायत समिति भी बनी हैं। इस फैंसले से आमजन काफी खुश हैं, क्योंकि पुनर्गठन से उन क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकते हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा ने इस फैंसले पर अपनी नाराजगी जताई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस फैंसले को नीतिगत आधार का नहीं होना बताया हैं। 

इसके अलावा पूनियां ने राज्य की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार जो योजनाएं ला रही हैं, वो योजना भाजपा की लाई हुई हैं, गहलोत सरकार उन योजनाओं का नाम बदल रही हैं और सिर्फ एक ही खानदान का नाम उन योजनाओं पर लगा रही हैं, यह कांग्रेस की मजबरी हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default