बेनीवाल और मोदी की फ़ोटो हुई वायरल, जाने क्या बात चीत नही पीएम मोदी और सांसद बेनीवाल में

INC News
0


दिल्ली।

लोकसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा हैं। इस सत्र के शुरू होने से पहले कल रविवार को दिल्ली में कई अहम बैठकें आयोजित की गई। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से सर्वदलीय बैठक रविवार को दिल्ली में आयोजित हुई, इसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए, उसके बाद दिल्ली में NDA की बैठक हुई। इस बैठक में एनडीए के तमाम घटक दलों के नेता शामिल हुए। 

हनुमान बेनीवाल और पीएम मोदी का फोटो हुआ वायरल

राजस्थान के चर्चित नेता और रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल भी दिल्ली में हुई इन बैठकों में शामिल हुए। इन बैठकों के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में भी किये। उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक फोटो भी साझा किया। यह फोटो एनडीए की मीटिंग के दौरान लिया गया, हनुमान बेनीवाल जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सामान्यतया हनुमान बेनीवाल की सोशल मीडिया पर काफी पकड़ हैं, लेकिन इस फोटो के बाद उनके सभी समर्थकों ने यह फोटो काफी शेयर किया और पूरे फेसबुक पर यह फोटो आग की तरह फैल गया, लेकिन सभी के मन मे एक सवाल जरूर उठा कि आखिर दोनो के बीच क्या बात हुई? यह हम आपको बताने जा रहे है। सूत्रों के अनुसार यह फोटो एनडीए के मीटिंग के दौरान का ही हैं, इस दौरान रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल कुछ अन्य सांसदों के साथ खड़े, तब पीएम मोदी पास से गुजर रहे थे, इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने फ़ोटो के लिए बोला था, तभी पीएम मोदी हंसते हुए उनके पास आये और फ़ोटो खिंचवाया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default