सोशल मीडिया पर उड़ी लता मंगेश्कर के निधन की खबर, परिवार ने बताया-अभी स्वस्थ हैं लता

INC News
0


दिल्ली।

भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के परिवार ने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्‍थ हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार उनके निधन को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है. जबकि लता मंगेशकर के परिवार ने ऑफ़ कैमरा बातचीत में न्यूज़ 18 इंडिया से कहा, "अफ़वाह आ रही है कई तरह की, लेकिन लता जी का स्वास्‍थ अब ठीक हो रहा है. डॉक्टर्स उनका ख़याल रख रहे हैं.

परिवार वालों ने कहा, "कोई भी परिवार हड़बड़ी में अपने घरवालों की अस्पताल से बीमारी में घर नहीं ले जाता, क्योंकि बेहतर इलाज तो अस्पताल में ही होगा. हमारी कोशिश है कि लता जी ठीक होकर स्वस्थ होकर घर जाएं और मीडिया से गुज़ारिश है लता जी का सम्मान करे अफ़वाह ना फैलाए.

हालांकि इसके ठीक उलट सोशल मीडिया में लता मंगेशकर को लेकर कई तरह की अफवाहों का मजमा लगा है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default