खींवसर, नागौर।
नागौर के खींवसर उपखण्ड में पिछले 5 दिनों से चल रहा धरना आज शाम समाप्त हुआ, आज शाम 5 बजे सरकार ने परिजनों की सभी मांगे मान ली, जिसके बाद परिजनों ने मृतक चम्पालाल का शव उठाने की अपनी सहमति दे दी। खींवसर थाने के सामने आज रालोपा ने बड़ा आंदोलन किया, जिसके बाद रालोपा और अजमेर आईजी सहित सरकार के आला अधिकारियों के बीच कई बार वार्ता का दौर चला, जिसके बाद सभी मांगों पर सहमति बन गई।
रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल आज सुबह से धरना स्थल पर मौजूद थे, उनके साथ रालोपा के सभी नेता भी मौजूद थे। हनुमान बेनीवाल ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आखिर 5 दिनों बाद मृतक चम्पालाल को न्याय मिला है, हमारी पार्टी और हमारे नेताओं की तरफ से चम्पालाल के परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी, उसके अलावा सरकार की ओर से 3 लाख रुपये चम्पालाल जी के परिवार को दिए जाएंगे, उसके अलावा खींवसर थानाधिकारी को यहाँ से जल्द निलंबित किया जा रहा हैं और चम्पालाल जी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tnxx for comment