बाड़मेर, राजस्थान।
हाल ही में बाड़मेर जिले के बायतु उपखंड में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पर हमला हुआ था। दोनों ही सांसद बायतु में मंगलवार रात को धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, इस दौरान कुछ लोगों ने सांसद कैलाश चौधरी की गाड़ी पर पथराव किया, इसी गाड़ी में रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल बैठे हुए थे। हालांकि इस हमले में सिर्फ गाड़ी के सीसे ही टूटकर रह गए, किसी को जान माल की हानि नहीं हुई।
इस घटना के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल और मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पर आरोप लगाया कि यह हमला हरीश चौधरी ने करवाया हैं। हनुमान बेनीवाल और कैलाश चौधरी ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को चेतावनी भी दी। बेनीवाल ने तो यहाँ तक कह दिया कि इस घटना का बदला बेनीवाल जरूर लेगा, हरीश को लात घुसो से भी मारूंगा।
अब राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया पलटवार, कहा- हनुमान बेनीवाल पर कोई हमला नहीं हुआ
इस घटना के बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल पर कोई हमला नहीं हुआ है, उनको विवादों में बने रहने की आदत हैं, इसलिए वो ऐसा करते हैं, हनुमान बेनीवाल ने आज तक कोई सकारात्मक काम नहीं किया हैं, वो हमेशा उल्टी बात ही करते हैं, मैंने उनको पहले ही नसीहत दी थी कि अब ऐसी राजनीति करना बंद करे और किसानों पर राजनीति नहीं करे, किसानों के लिए काम करे।

Tnxx for comment