महाराष्ट्र में BJP को मात देकर शिवसेना ऐसे बनाएगी अपनी सरकार, NCP और कांग्रेस से होगा गठबंधन

INC News
0


मुंबई, महाराष्ट्र।

24 अक्टूबर को महाराष्ट्र चुनाव का परिणाम आया था, आधा महीना पूरा होने के बाद भी महाराष्ट्र में किसी की भी सरकार नहीं बनी है। इतने दिन भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में था, लेकिन दोनों दलों के बीच बात नहीं बनी। दोनों ही दलों के नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पाना चाहते थे, जिसके कारण अब भाजपा ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया हैं। भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन बहुमत से भाजपा भी काफी दूर है। वहीं अब राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्यौता दिया हैं और आज शाम 7.30 बजे तक शिवसेना को बहुमत के आंकड़े राज्यपाल को सौंपने होंगें।


शिवसेना अब एनसीपी-कांग्रेस से गठबंधन करके ऐसे बनाएगी सरकार


जैसे ही राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्यौता दिया हैं, वैसे ही अब शिवसेना की भागदौड़ तेज हो गई हैं। शिवसेना और एनसीपी में बातचीत भी हो गई हैं, लेकिन एनसीपी ने शिवसेना को केंद्र और राज्य में भाजपा से गठबंधन तोड़ने को कहा हैं। इसके बाद आज मोदी मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र शिवसेना के मंत्री अरविंद सांवत ने भी मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया हैं। शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन होने पर शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा, तो एनसीपी का  उपमुख्यमंत्री बनेगा। वहीं कांग्रेस भी शिवसेना को समर्थन देगी और सरकार में अपनी भागीदारी लेगी, हालांकि अभी तक कांग्रेस ने कोई मुहर नहीं लगाई हैं।

कांग्रेस के सभी विधायक फिलहाल जयपुर में रुके हुए हैं, सभी विधायकों और नेताओं ने इस नए गठबंधन पर सहमति दे दी हैं। सभी चाहते हैं कि अब महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बने। कांग्रेस ने आज Cwc की बैठक बुलाई हैं, अब सोनिया गांधी इस गठबंधन पर अपनी मुहर लगा सकती हैं, जिसके बाद आज शाम राज्यपाल के पास शिवसेना अपने बहुमत का आंकड़ा लेकर पहुंच सकती हैं 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default