खींवसर, राजस्थान।
नागौर जिले के खींवसर उपखंड में चम्पालाल गौड़ हत्याकांड मामले में आज भी पूरे दिन धरना प्रदर्शन चलता रहा, आज रालोपा के सभी पदाधिकारी इस धरने में शामिल हुए। रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल भी दोपहर में धरना स्थल पर पहुंचे। हनुमान बेनीवाल और अजमेर पुलिस आईजी के बीच काफी देर तक वार्ता चली, लेकिन 5 घण्टे बाद भी यह वार्ता विफल हो गई, अब हनुमान बेनीवाल ने कल गुरुवार को भी थाने का घेराव जारी रहने का एलान कर दिया हैं। इस धरना प्रदर्शन में आज रालोपा विधायक इंदिरा बावरी, विधायक नारायण बेनीवाल, विधायक पुखराज गर्ग और अन्य खींवसर के लोग शामिल थे।
जाने क्या है चम्पालाल गौड़ हत्या मामला-
खींवसर के पांचला गांव निवासी पीड़ित चम्पालाल गौड़ की जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया था, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित को आरोपी बार-बार परेशान कर रहे थे, जिसके बाद पीड़ित ने जिला अधीक्षक के पास भी गुहार लगाई, लेकिन फिर भी पीड़ित को न्याय नहीं मिला। उल्टा रविवार को आरोपी उनके घर ट्रैक्टर लेकर आये और पीड़ित चम्पालाल के पीछे ट्रैक्टर दौड़ाया, जिसके कारण सदमे से चम्पालाल की मौत हो गई। इस मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ब्राम्हण समाज के लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया।
अब ब्राह्मण समाज के लोग पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं, उनकी मांग हैं कि आरोपियों की जल्द से गिरफ्तारी हो, दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही हो, परिवार को एक नोकरी दी जाए, 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। यह धरना पिछले 4 दिनों से चल रहा हैं, लेकिन अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है।
कल फिर रालोपा के नेतृत्व में होगा खींवसर थाने का घेराव
4 दिन बाद भी चम्पालाल गौड़ के शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। समाज के लोग और चम्पालाल के परिजन अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। अब आज एक बार फिर अजमेर आईजी से हनुमान बेनीवाल की वार्ता विफल हो गई हैं। बेनीवाल कल फिर से ब्राम्हण समाज के लोगों के साथ खींवसर थाने का घेराव करेंगें।

Tnxx for comment