खींवसर के पांचला में हुआ विवाद अब गर्माया, विधायक नारायण बेनीवाल भी बैठे धरने पर

INC News
0


खींवसर, नागौर।

खींवसर में जमीन विवाद को लेकर हुई पीड़ित की मौत के बाद चल रहे धरने पर अब विधायक नारायण बेनीवाल भी बैठ गए है। विधायक नारायण बेनीवाल ग्रामीणों के साथ प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई बात नहीं बनी है, इसलिए इस धरने को अनिश्चितकालीन धरना कर दिया गया हैं। धरना देने वाला का कहना हैं कि जब तक मांगे नहीं मानी जायेगी तब तक धरना चलेगा।

गौरतबल हैं कि खींवसर के पांचला गांव पीड़ित चम्पालाल गौड़ की जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया था, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित को आरोपी बार-बार परेशान कर रहे थे, जिसके बाद पीड़ित ने जिला अधीक्षक के पास भी गुहार लगाई, लेकिन फिर भी पीड़ित को न्याय नहीं मिला। उल्टा रविवार को आरोपी उनके घर ट्रैक्टर लेकर आये और पीड़ित चम्पालाल के पीछे ट्रैक्टर दौड़ाया, जिसके कारण सदमे से चम्पालाल की मौत हो गई। इस मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ब्राम्हण समाज के लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया।

अब ब्राह्मण समाज के लोग पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं, उनकी मांग हैं कि आरोपियों की जल्द से गिरफ्तारी हो, दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही हो, परिवार को एक नोकरी दी जाए, 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। विधायक नारायण बेनीवाल भी देर शाम धरने पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default