परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने वीर तेजाजी मंदिर के जीर्णोद्धार का मामला उठाया

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने परबतसर के वीर तेजाजी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को पत्र लिखा है। परबतसर विधायक गावड़िया ने राजस्थान सरकार के मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से व्यक्तिगत मिलकर इस मंदिर के लिए वितीय स्वीकृति की मांग की हैं। हम आपको बता दे कि परबतसर में राजस्थान के लोक देवता वीर तेजाजी का एक मंदिर हैं, इस मंदिर के पास राजस्थान का बड़ा पशु मेला भी लगता हैं, इस पशु मेले में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी व्यापारी आते हैं। 

इसी वीर तेजाजी के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक गावड़िया ने वितीय स्वीकृति की मांग की, ताकि वीर तेजाजी के इस मंदिर को और अधिक आकर्षक बनाया जा सके और पर्यटन की दृष्टि से भी इस मंदिर का महत्व बढ़ सके। विधायक गावड़िया ने कहा कि जब से मैंने विधायक पद की शपथ ली हैं, तब से ही मैं इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए संकल्पित हूँ।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default