अयोध्या मामले में आये फैंसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- सत्य की जीत हुई

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

भारत के सबसे चर्चित और सबसे बड़े केस पर आज फैंसला हो गया हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अयोध्या मामले पर फैंसला सुना दिया हैं। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार मुस्लिम पक्ष अयोध्या की विवादित जमीन पर अपना हक सिद्ध नहीं कर पाया, जबकि हिन्दू पक्ष के सबूतों के आधार पर यह जमीन राम से जुड़ी हुई हैं। बाबरी मस्जिद खाली जगह पर नहीं बनाई गई थी, इसे राम मंदिर वाली जगह पर ही बनाया गया था। कोर्ट ने अब यह जमीन राम मंदिर के लिए दे दी हैं, जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन दी जाएगी।


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी दी प्रतिक्रिया

इस मामले में आये फैंसले को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय पूरे देश के लिए शिरोधार्य। सत्य शाश्वत होता है। यह फैसला भी सत्य की ही जीत है। आप सभी से अपील है कि विविधता में एकता का परिचय देते हुए देश में शांति बनाए रखें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default