जयपुर, राजस्थान।
वसुंधरा राजे आखिर एक महीने बाद वापस जयपुर लौट आई हैं, इतने दिन वो धौलपुर प्रवास पर थी। वसुंधरा राजे आज अपने आवास पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी। दीवाली पर भी सभी नेताओं को आज ही शुभकामनाएं देगी। आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी वसुंधरा राजे से मिलने उनके आवास पर आएंगे।
राजे और पूनियां की यह प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली मुलाकात होगी। वसुंधरा राजे सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भी नहीं आई थी, इसकी वजह उन्होंने पहले से तय कार्यक्रम में शरीक होना बताया था। राजे उपचुनाव में भी दिखाई नही दी, प्रचार करने भी नहीं आई। अब एक बार फिर से वो राजस्थान की राजनीति में अपनी पकड़ बनाने आई।

Tnxx for comment