सीकर के खंडेला में आयोजित हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायत चुनाव की रणनीति तैयार

INC News
0

सीकर, राजस्थान।


सीकर जिले के खण्डेला उपखण्ड में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक दीवाली स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा, इस कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनाव और नगरपालिका चुनाव को लेकर एक रणनीति बनाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्डेला से विधानसभा   प्रत्याशी सुभाष मील ने की। सुभाष मील ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एक साथ काम करना है, ताकि खण्डेला और रींगस दोनों जगह पंचायत चुनाव और नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाया जा सके।

यह दीवाली स्नेह मिलन और कार्यकर्ता मिलन खण्डेला में अग्रवाल धर्मशाला में रखा गया। इस दौरान कांग्रेस नेता भगवान सिंह बाजिया, पूर्व प्रधान उमराव, श्याम लाल यादव, महेश मीणा, हरदेव बगड़िया, सुरेश मील, ताराचंद गुर्जर सहित कस्बे के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default