खींवसर, नागौर।
खींवसर क्षेत्र के पांचला गांव में एक जमीन विवाद में पीड़ित की सदमे से मौत हो गई, जिसके बाद पीड़ित के समाज के लोगों ने पीड़ित का शव उठाने से इंकार कर दिया और पीड़ित के समाज के लोगों ने मोर्चरी के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। गौरतलब हैं कि पांचला गांव में चम्पालाल गौड़ की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था, इस मामले को लेकर चंपालाल ने पुलिस थाने में केस भी दर्ज करवाया, कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित ने न्याय की गुहार जिला अधीक्षक से भी लगाई, लेकिन पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाया।
पीड़ित चम्पालाल आरोपियों से काफी परेशान था। रविवार को आरोपी एक बार फिर चंपालाल की जमीन पर कब्जा करने ट्रेक्टर लेकर आये और उनकी जमीन पर ट्रेक्टर दौड़ाया, इसके कारण पीड़ित चम्पालाल को डर के कारण सदमा आ गया और मौके पर ही पीड़ित की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ब्राम्हण समाज के लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया, अभी शव रात से ही मोर्चरी में रखा हुआ है और समाज के लोग मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हुए है। देर रात पुलिस थाने में भी मुकदमा दर्ज हुआ।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रशासन पर उठाए सवाल
अब इस घटना में संज्ञान लेते हुए हनुमान बेनीवाल ने नागौर एसपी पर भी निशाना साधा हैं। बेनीवाल ने कहा हैं कि नागौर के एसपी के संज्ञान के बाद भी थानाधिकारी ने पिरवादी को भटकाया, इसके कारण न्याय के अभाव में पीड़ित की सदमे से मौत हो गई। हनुमान बेनीवाल ने खींवसर के SHO को हटाने की मांग भी की हैं।

Tnxx for comment