दिल्ली।
दिल्ली में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, यह बैठक आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर बुलाई गई थी, ताकि सभी दलों के नेताओ के साथ बैठकर आगामी सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा की जाए। लोकसभा में जिन दलों के सदस्य हैं, उन दलों के नेता इस बैठक में मौजूद थे। सभी दलों के नेताओ ने आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर अपनी राय दी।
राजस्थान की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी रालोपा के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी इस बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे। हनुमान बेनीवाल ने भी इस बैठक में अपनी राय आगामी लोकसभा सत्र को लेकर रखी। बेनिवाल ने कहा कि बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सदन में अलग से चर्चा होनी चाहिए। यह मुद्दे देश मे सबसे बड़े है, ऐसे में इन मुद्दों पर सभी दलों को एक साथ आकर एक साथ इन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, ताकि देश से बेरोजगारी गायब हो सके और किसानों को भी अच्छी आय मिल सके।

Tnxx for comment