डीडवाना में मॉब लिंचिग में एक व्यक्ति की मौत, पीट-पीट कर दी दुकानदार की हत्या

INC News
0


डीडवाना, नागौर।

डीडवाना से एक बड़ी खबर सामने आई हैं और यह खबर मॉब लिंचिंग की हैं। दरअसल डीडवाना उपखण्ड के छोटी खाटू ग्राम में एक दुकानदार की देर रात हत्या कर दी, कहा जा रहा हैं कि दुकानदार ने दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, जिसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने दुकानदार को घर बुलाया और पीट-पीट कर हत्या कर दी। दुकानदार छोटी खाटू में किराणे की दुकान चलाता था। दुकानदार पर सामान खरीदने आई मासूम से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद दुकानदार की हत्या कर दी गई।

मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शव उठाने से किया इंकार

मृतक के परिजनों ने अब हत्या का आरोप लगाया हैं। मृतक दुकानदार का नाम रामावतार लोहिया हैं। परिजनों ने कहा हैं कि रुपये के लेनदेन के चक्कर मे दुष्कर्म का आरोप लगाया गया हैं। परिजनों ने अब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की हैं, गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया हैं। घटनास्थल पर अब लोगों का जमावड़ा लग गया और पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया गया हैं। थानाधिकारी गणेशाराम परिजनों से समझाइश करने की कोशिश कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default