खींवसर, नागौर।
खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केबिनेट मंत्री हरेन्द्र मिर्धा अब एक बार फिर खींवसर दौरे पर हैं। मिर्धा विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार खींवसर लौटे है। मिर्धा का कहना हैं कि मैंने चुनाव के वक्त जनता से वादा किया था कि मैं आपके बीच मे रहूंगा, बस वहीं वादा निभा रहा हूँ। हरेन्द्र मिर्धा ने 24 नवंबर से गांवों का दौरा करना शुरू किया हैं और वो गाँवो में जाकर लोगों को वोट और समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे हैं।
हरेन्द्र मिर्धा अभी 29 नवम्बर तक खींवसर में रूकेंगे और सभी गांवों में जाकर लोगों को धन्यवाद देंगें। इसके साथ ही हरेन्द्र मिर्धा गाँवो में जनसुनवाई भी कर रहे हैं, इस जनसुनवाई में सड़क, पानी, बिजली जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। हर दिन मिर्धा करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर रहे है। हम आपको बता दे कि पिछले महीने हुए विधानसभा उपचुनाव में हरेन्द्र मिर्धा रालोपा के नारायण बेनीवाल से चुनाव हार गए थे। हालांकि हार का अंतर 5 हजार से भी कम रहा था।

Tnxx for comment