आखिर निकाय चुनाव का आया अंतिम परिणाम, जाने 49 में से कितनी जगह कांग्रेस और कितनी जगह बीजेपी

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में 49 निकायों के लिए 16 नवम्बर को मतदान हुआ था। 19 नवम्बर को निकाय चुनाव का परिणाम आया था। आज 26 नवम्बर को निकाय चुनाव के लिए निकाय अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। 49 निकायों में से 3 निकायों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हुआ था, इनमें 2 में कांग्रेस ने बोर्ड बनाया तो 1 में बीजेपी ने बोर्ड बनाया। बाकी 46 निकायों में आज बोर्ड अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए।

49 में से 36 में कांग्रेस का बोर्ड, तो 12 में बीजेपी का बोर्ड, 1 जगह बना निर्दलीय बोर्ड


प्रदेश में 3 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिका में निकाय चुनाव हुए थे। अब कुल 49 निकायों में से 36 निकायों में कांग्रेस ने कब्जा किया हैं, जबकि 12 निकायों में बीजेपी ने कब्जा किया हैं, वही 1 जगह जैसलमेर में निर्दलीय ने बाजी मारी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default