जयपुर, राजस्थान।
राजधानी जयपुर के मानसरोवर में विटी सर्किल का नाम अब बदलकर गायत्री सर्किल कर दिया हैं। इस नामकरण के बाद वीर तेजाजी के भक्तों ने नाराजगी जाहिर की हैं। विटी सर्किल का नाम लोकदेवता वीर तेजाजी के नाम से रखा हुआ था। अब जयपुर नगर निगम के मेयर विष्णु लाटा ने इसका नाम बदलकर गायत्री सर्किल कर दिया हैं, अब इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। जाट समाज के नेताओ ने सरकार और नगर निगम को आंदोलन की चेतावनी भी दे दी हैं। जाट समाज अब मेयर विष्णु लाटा को ट्रोल भी करने लग गया हैं, सोशियल मीडिया पर भी इस वीर तेजा सर्किल के नाम को लेकर आंदोलन छिड़ गया हैं।
वहीं रालोपा चीफ और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस नामकरण को निंदनीय बताया हैं। बेनीवाल ने कहा कि राजधानी में अनेक सर्किल हैं, जिनका कोई नाम नहीं हैं, उन सर्किल का नाम गायत्री माता के नाम से रखा जा सकता था, लेकिन नगर निगम ने वीर तेजा सर्किल का नाम बदला हैं, जो निंदनीय हैं। बेनीवाल ने राज्य सरकार और नगर निगम पुनः जल्द से जल्द इस सर्किल का नाम वीर तेजाजी के नाम से करने की मांग की हैं। बेनीवाल ने इसके लिए आंदोलन की भी चेतावनी दे दी हैं।

Tnxx for comment