जयपुर, राजस्थान।
जयपुर के मानसरोवर में स्थित वीर तेजा सर्किल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। अब इस चौराहे का नाम विटी चौराहा ही रहेगा। पहले जयपुर नगर निगम ने इस चौराहे का नाम बदलकर गायत्री चौराहा किया गया था। नाम बदलने के बाद जाट समाज मे रोष व्याप्त हो गया था और जाट नेताओं ने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दे दी थी। इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी हस्तक्षेप किया था।
नगर निगम ने बैठक में नाम नहीं बदलने का निर्णय लिया
जयपुर नगर निगम की आज हुई बैठक में इस चौराहे का नाम वीर तेजा सर्किल ही रखने का फैंसला लिया है। इसके लिए नगर निगम ने एक लेटर भी जारी किया हैं, लेटर की प्रति INC News के पास है, जिसे आप नीचे देख सकते है। इस लेटर पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त के हस्ताक्षर भी किये हुए हैं और इसकी प्रतिलिपि सभी प्रमुख अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।


Tnxx for comment