जयपुर, राजस्थान।
28 नवम्बर से राजस्थान विधानसभा का सत्र फिर से शुरू होने जा रहा हैं। इसके लिए राजस्थान सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। यह सत्र सिर्फ 2 दिन ही चलेगा। राजस्थान विधानसभा ने यह सत्र स्पेशल बुलाया हैं, वरन राजस्थान विधानसभा का सत्र जनवरी में प्रस्तावित था। इस सत्र को विधायी कामकाज के लिए भी बुलाया हुआ माना जा रहा हैं।
इसके अलावा संविधान पर चर्चा करने के लिए भी इस सत्र का एक दिन प्रस्तावित किया गया हैं। 26 नवंबर को 1950 को संविधान लागू हुआ था, इसके उपलक्ष्य में विधानसभा में 28 नवम्बर को संविधान पर चर्चा की जाएगी, जबकि 29 नवंबर को विधायी काम काज किया जाएगा।

Tnxx for comment