नागौर, राजस्थान।
राजस्थान पुलिस के जवानों ने एक बार फिर एक नई मिसाल कायम की हैं। नागौर जिले के डीडवाना उपखंड के गांव खाखोली में एक बहन की शादी थी, यह बहन राजस्थान पुलिस के कमांडो शहीद भींवाराम की बहन थी। भींवाराम 2 साल पहले शहीद हो गए थे, इसके कारण बहन को हमेशा से भाई की कमी खल रही थी और खुद के शादी के मौके पर तो बहन को भाई की कमी खलनी ही थी, लेकिन भाई की कमी राजस्थान पुलिस के जवानों ने ऐसे पूरी की, जिसके बाद आप भी राजस्थान पुलिस पर गर्व करोगे।
दरअसल यह शादी 23 नवंबर को थी, जैसे ही राजस्थान पुलिस के जवानों को शादी का पता लगा तो उन्होंने शहीद साथी की बहन की शादी में मायरा भरने की सोची। पुलिस के जवानों ने मिलकर इस शादी में बहन को एक स्कूटी, 1 लाख 51000 रुपये और एक सोने का हार भेंट किया और बहन की शादी में मायरा भरा, यह पूरे जिले सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया। एक तरफ राजस्थान पुलिस को लोग गलत तरीके से समझते हैं, लेकिन इसके बाद लोगों ने पुलिस पर भी गर्व किया।

Tnxx for comment