महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए सुबह 5 बजे ऐसे हट गया राष्ट्रपति शासन, देखें यह रिपोर्ट

INC News
0


दिल्ली।

बीते शनिवार सुबह अचानक से एक खबर आई कि देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली हैं। इस बात की जानकारी मीडिया को भी नहीं लगी, जब शपथ हो गई, उसके बाद यह खबर चर्चा में आई। इसके साथ देश में यह एक बड़ी चर्चा बन गई कि आखिर कब राष्ट्रपति शासन हटा, कब सरकार बनाने का न्यौता दिया गया और कब देवेंद्र फडणवीस ने अपने सभी समर्पित विधायकों का ब्यौरा राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौंपा। आएये इन सवालों के जवाब अब हम देते हैं।

जानकार सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए विशेषाधिकार का उपयोग किया गया था। 23 नवम्बर को सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन हटाने पर हस्ताक्षर किए, इसके तुरंत बाद 5 बजकर 47 मिनट पर गृह सचिव ने राष्ट्रपति शासन हटाने की अधिसूचना पर डिजिटल साइन किये। इस पूरे घटनाक्रम में 1961 के रूल 12 का इस्तेमाल हुआ था, जिसके तहत राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए केबिनेट की मंजूरी नहीं लेनी पड़ती हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default