जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में 16 नवम्बर को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव का परिणाम 19 नवम्बर को आया था और आज 26 नवम्बर को निकाय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। अध्यक्ष का चुनाव उस निकाय के सभी पार्षद करेंगें। 49 निकायों में 3 नगर निगम भी शामिल थे, तो 18 नगरपरिषद और 28 नगरपालिका भी शामिल थी।
आज सुबह 10 बजे से 2 बजे तक इन निकायों के लिए अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। 49 में से 3 निकायों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया हैं, अब 46 में अध्यक्ष का चुनाव होना बाकी हैं, इन मे से 20 निकायों में कांग्रेस को बहुमत हैं। भाजपा ने 48 निकायों में तो कांग्रेस ने 49 निकायों में अपने प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए उतारे हैं।

Tnxx for comment