सांसद हनुमान बेनीवाल ने शून्यकाल में उठाया सांभर लेक में पक्षियों की मौत का मामला

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

लोकसभा का शीतकालीन सत्र पिछले 3 दिनों से चल रहा हैं। यह सत्र आधे दिसम्बर तक चलेगा। देश के सांसद अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े हुए मुद्दे इस सत्र में उठा रहे है, आज नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के सांभर लेक में प्रवासी पक्षियों की मौत का मामला उठाया। बेनीवाल ने केंद्र सरकार का ध्यान सांभर लेक में हजारो पक्षियों की हो रही मौत की ओर आकर्षित किया।


बेनीवाल ने सरकार से यह भी मांग की कि आखिर पक्षियों की मौत क्यों हो रही हैं? इसका कारण क्या है? साथ ही बेनीवाल ने सांभर लेक में पारंपरिक नदियों के बहाव में आ रही बाधा के बारे में बात की, उस पर हो रही अतिक्रमण को हटाने की मांग भी की। गौरतलब हैं कि सांभर लेक में हजारों पक्षियों की मौत हो गई हैं। यह पक्षी दूर से आये हुए हैं और सांभर लेक में बैठने के कारण इनकी मौते हो रही हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default