निकाय चुनाव में फिर कांग्रेस की लहर दिखी, गहलोत और पायलट परिणाम देखकर हुए गदगद

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में 49 निकायों के लिए हुए चुनाव का परिणाम आ गया हैं। इन चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस ने बाजी मार ली हैं। 49 में से 20 निकायों में कांग्रेस क्लियर अपना अध्यक्ष बनाएगी, जबकि भाजपा सिर्फ 6 निकायों में ही अध्यक्ष बना पाएगी। बाकी बचे 23 निकायों में निर्दलीय अहम भूमिका में रहेंगें। कुल 2105 वार्डों में 961 कांग्रेस के, 737 भाजपा के, बसपा के 16, माकपा के 3 तो एनसीपी के 2 प्रत्याशी जीते।

निकाय चुनाव के परिणाम देखकर खुश हुए गहलोत और पायलट

निकाय चुनाव के परिणाम कांग्रेस पक्ष में आये हैं। 20 निकायों में कांग्रेस की क्लियर सरकार बनती हुई दिखाई दे रही हैं, बाकी अन्य जगहों पर भी कांग्रेस कई तरह के गठजोड़ करके अपना अध्यक्ष बना सकती हैं। इन परिणामों को देखकर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खुश हो गए। सीएम गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम सुखद हैं, उपचुनाव के बाद फिर जनता ने हमारी योजनाओं को समझा हैं, जनता सब जानती हैं, कांग्रेस मुक्त की बात करने वाले खुद मुक्त हो रहे हैं।

सचिन पायलट ने निकाय चुनाव के परिणाम पर कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस की विचारधारा में अपना विश्वास दोहराकर कांग्रेस सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है। कांग्रेस सरकार जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के साथ मिलकर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी|
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default