जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान की गहलोत सरकार ने अब प्रदेश के 342 गांवों को जोड़ने की योजना बनाई हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए 403 करोड़ 28 लाख रुपए की स्वीकृति जारी कर दी हैं। इसके लिए प्रशासन को भी निर्देशित कर दिया गया हैं। किन गांवों में सड़क बनेगी, यह घोषणा भी हो चुकी हैं। इन सड़कों का उद्देश्य गांवों में यातायात और परिवहन को सुगम बनाने का हैं। यह सभी पक्की डामर सड़के होंगी। इन सड़कों की कुल लम्बाई 1 हजार 140 किमी होगी।

Tnxx for comment