जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में 49 निकायों के लिए हुए चुनाव का परिणाम आ गया हैं। इन चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस ने बाजी मार ली हैं। 49 में से 20 निकायों में कांग्रेस क्लियर अपना अध्यक्ष बनाएगी, जबकि भाजपा सिर्फ 6 निकायों में ही अध्यक्ष बना पाएगी। बाकी बचे 23 निकायों में निर्दलीय अहम भूमिका में रहेंगें। कुल 2105 वार्डों में 961 कांग्रेस के, 737 भाजपा के, बसपा के 16, माकपा के 3 तो एनसीपी के 2 प्रत्याशी जीते।
सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा हारी लगातार दूसरा चुनाव
राजस्थान में भाजपा ने मदनलाल सैनी के निधन के बाद सतीश पूनियां को बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। सतीश पूनियां ने पदभार ग्रहण करते हुए काफी सक्रियता दिखाई, उन्होंने सभी क्षेत्रों के दौरे भी किये और राजस्थान सरकार को घेरने की कोशिश भी की, लेकिन वो अपनी रणनीति में कामयाब नहीं हो सके। पिछले महीने हुए राजस्थान उपचुनाव में भी भाजपा ने अपनी सीट गंवा दी। हालांकि 2 सीटों में से 1 सीट पर उनका गठबंधन जीता था, लेकिन मण्डावा सीट पर भाजपा बुरी तरह से हारी।
अब पूनियां के अध्यक्ष बनने के बाद स्थानीय चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में बीजेपी ने शहरी क्षेत्रों में अपना वजूद बताते हुए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी, खुद सतीश पूनियां हर क्षेत्र का दौरा करने भी गए, लेकिन स्थानीय चुनावो में भी भाजपा को कोई खास मेंडेट नहीं मिला। इसप्रकार सतीश पूनियां के नेतृत्व में अभी यह 2 चुनाव हुए है, लेकिन दोनों ही चुनावों में भाजपा को करारी हार ही मिली।

Tnxx for comment