निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनीफेस्टो, जाने क्या वादे किए हैं स्थानीय लोगों से

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।


बुधवार को राजस्थान कांग्रेस ने प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया हैं, इस घोषणा पत्र में कुल 25 बिंदु रखे गए है। इनमें राजस्थान के 4 बड़े शहरों में 3500 करोड़ रुपये के कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराने का वादा किया हैं। इसके बाद अलावा राजस्थान के प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की बात भी कही गई हैं।

इसके साथ ही स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए शहरी विकास केंद्र का गठन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में अनुमोदित आवासीय योजनाओं में भूखंडों के पट्टे जारी किए जाएंगे। ये वादे कांग्रेस ने बुधवार को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र में किए हैं।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि राज्य में एशियन विकास बैंक के वित्तीय सहयोग से तीन साल में पांच हजार करोड़ रुपये के संपादित किए जाएंगे। इसके साथ 42 शहरों में पेयजल, सीवरेज ड्रेनेज एवं हैरिटेज संबंधित कार्य संपादित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। घोषणा पत्र जारी करते समय राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default