बावड़ी, जोधपुर।
जोधपुर जिले के बावड़ी उपखण्ड से एक बड़ी खबर आ रही हैं। यहाँ रालोपा नेता राजूराम खोजा डिस्कॉम की वादाखिलाफी को लेकर टावर पर चढ़ गए है। राजूराम खोजा के नेतृत्व में आज सुबह से ही बावड़ी उपखंड पर डिस्कॉम की वादाखिलाफी को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था। डिस्कॉम अधिकारियों के द्वारा की गई वादाखिलाफी पर राजूराम खोजा ने टावर पर चढ़ नाराजगी जताई। धरना प्रदर्शन में रालोपा कार्यकर्ताओं के साथ कई किसान भी मौजूद है। खोजा के टावर पर चढ़ने से प्रशासन हरकत में आया और घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गया।
गौरतलब हैं कि पिछले महीने किसानों ने इसी जगह धरना प्रदर्शन किया था, उस समय प्रशासन ने किसानों से 7 दिन का समय मांगा था और कहा था कि डिस्कॉम की सभी लापरवाहियों को सुधार दिया जाएगा, लेकिन एक महीने से भी अधिक समय होने पर भी अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली, जिसके चलते आज रालोपा के नेतृत्व में एक बड़ा धरना प्रदर्शन बावड़ी मुख्यालय पर रखा गया। किसानों की मांग हैं कि उनको हर दिन बिना कटाव के 7 घण्टे बिजली मिले और 24 घण्टे घरेलू बिजली की आपूर्ति हो।

Tnxx for comment