नोखा, बीकानेर।
आज रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल बीकानेर दौरे पर है, इस दौरान बीकानेर के नोखा में हनुमान बेनीवाल का रालोपा कार्यकर्ताओं ने खूब स्वागत किया। नोखा में एक सभा भी आयोजित की गई। इस सभा में हनुमान बेनीवाल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि टॉल टैक्स वापस लागू करने पर हम सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगें, किसानों के मुद्दों पर हनुमान बेनीवाल राजस्थान की जनता के साथ हैं, नोखा भी मेरा अपना क्षेत्र हैं, यहाँ से नागौर की दूरी बहुत ही कम, कभी कोई काम हो तो आधी रात को ही बता देना।
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि केंद्र में मेरा सरकार से गठबंधन हैं, इसलिय कोई काम नहीं रुकने दूंगा और यहाँ प्रदेश में सरकार से आंदोलन करके ही सब काम करवा लेंगे। हनुमान बेनीवाल के साथ इस मौके पर उनकी पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग, विधायक इंदिरा देवी बावरी, विधायक नारायण बेनीवाल भी मौजूद थे।

Tnxx for comment