जयपुर, राजस्थान।
करीब एक महीने से राजस्थान की राजनीति से दूर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज वापस जयपुर आ रही हैं। वसुंधरा राजे उपचुनाव की घोषणा से ही पहले जयपुर छोड़कर धौलपुर चली गई थी। लगभग 40 से ज्यादा दिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को हो गए है, इतने दिनों में वसुंधरा राजे ने राजस्थान की राजनीति में कोई भाग भी नहीं लिया। इस दौरान कई बड़े कार्यक्रम भी थे, जहाँ वसुंधरा राजे को उपस्थित होना चाहिए था, लेकिन वसुंधरा राजे उन कार्यक्रमों से भी अनुपस्थित ही रही।
भाजपा ने इसी दौरान अपना नया प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को नियुक्त किया। अभी तक वसुंधरा राजे ने अपने नए प्रदेशाध्यक्ष से भी कोई मुलाकात नहीं की। यहाँ तक वसुंधरा राजे सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण कार्यक्रम से भी बाहर ही रही। इसके अलावा उपचुनाव में भी वसुंधरा राजे नहीं आई, जबकि वो राजस्थान से दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और भाजपा का बड़ा चेहरा भी हैं। उन्होंने न ही भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में भाग लिया और न ही प्रचार में। अब वसुंधरा राजे एक बार वापस जयपुर आ रही हैं, अब देखना होगा कि वो फिर से कैसे अपनी राजनीति को पटरी पर ला पाती हैं।

Tnxx for comment