नागौर, राजस्थान।
कमाई का सपना लेकर देश को छोड़कर 7 साल पहले सऊदी अरब गए गोविंद भाकर आज 7 साल बाद अपने देश भारत लौट रहे हैं। गोविंद भाकर 5 साल सऊदी की जुबेल जेल में बंद रहे और उन पर 72 लाख भारी भरकम जुर्माना भी था। युवाओं ने सोशल मीडिया की मदद से राजस्थान से 72 लाख रुपये इकठे कर उनका जुर्माना वहन किया और गोविंद भाकर को 5 साल बाद जेल से रिहा करवाया। हालांकि यह सब असंभव सा लग रहा हैं, लेकिन ऐसा ही नागौर के रताऊ गांव के रहने वाले गोविंद भाकर के साथ हुआ है।
आज गोविंद भाकर लौट रहे हैं अपने वतन भारत
गोविंद भाकर आज अपने देश और प्रदेश आ रहे हैं, वो आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर जयपुर में मस्कट ओमान की फ्लाइट से उतरेंगे। गोविंद भाकर को एयरपोर्ट पर लेने भी युवाओं की एक टीम गई हुई और INC Media से इस टीम के युवा जेठाराम चौधरी ने बात करते हुए कहा कि हम सभी गोविंद भाकर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जल्द ही गोविंद भाकर हमारे बीच होंगें, आज गोविंद भाकर 7 साल बाद अपनो से मिलेंगें।

Tnxx for comment