दिल्ली।
कल शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने एक बड़ी बैठक बुलाई। यह बैठक कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन को लेकर थी, इस बैठक में कांग्रेस ने आगे की रणनीति पर चर्चा की और वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा। हर राज्यों से तमाम बड़े नेता इस बैठक का हिस्सा रहे। राजस्थान प्रदेश से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस बैठक में पहुंचे। बैठक खत्म होने के बाद गहलोत ने कहा- इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशव्यापी आंदोलन को लेकर निर्देशित किया और जो देश मे चल रहा हैं, उसको लेकर हम बड़ा आंदोलन करेंगें। देश मे आज रोजगार नही हैं।
गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश मे व्यापार-धंधे सब खत्म हो गए, युवा बेरोजगार घूम रहा हैं, देश की सभी सरकारी संस्थाएं CBI, ED और चुनाव आयोग सभी दबाव में हैं, मोदी सरकार इन संस्थाओं को काम नहीं करने दे रही हैं, देश से लोकतंत्र खत्म हो गया हैं। हम पूरे देश मे जिलास्तर पर एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं अब। आगे गहलोत ने क्या कहा, यह आप दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

Tnxx for comment