डेगाना में बोले बेनीवाल, दिल्ली में हूँ मोदीजी के साथ, लेकिन यहाँ वसुंधरा दिख गई तो

INC News
0

डेगाना, नागौर।

लोकसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू होने जा रहा हैं, इस सत्र में भाग लेने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार रात डेगाना रेलवे स्टेशन से दिल्ली गए। इस दौरान डेगाना में उनका जोरदार स्वागत किया गया, हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से बात करते हुए डेगाना में टँगसंगठन का बन्द पड़ा हुआ काम फिर से शुरू करने की बात कही, ताकि डेगाना के लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने डेगाना रेलवे स्टेशन को भी सुधारने की बात भी कही।

बेनीवाल बोले- केंद्र में हूँ मोदी के साथ, लेकिन यहाँ वसुंधरा दिखी तो

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैं केंद्र पीएम मोदी जी के साथ हूँ और रालोपा उनका सहयोगी दल हैं, लेकिन यहाँ अगर वसुंधरा दिख गई तो उसकी खैर नहीं। इसके अलावा हनुमान बेनीवाल ने सीएम गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अपने बेटे और रालोपा के डर से बौखला गये हैं, अब हम सब मिलकर राजस्थान को गहलोत मुक्त करवाएंगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default