मुंबई।
आखिर महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर BJP का प्लान फेल हो गया हैं। भाजपा ने सरकार बनाने के लिए काफी कोशिश भी की, सुबह 5 बजे राष्ट्रपति शासन तक हटवाया और गुपचुप तरीके से मुख्यमंत्री पद की शपथ भी देवेंद्र फडणवीस को दिलाई, लेकिन अब भाजपा का यह पूरा खेल खत्म हो गया हैं। आज फिर नए नए बने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया हैं, वही उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार ने भी इस्तीफा सौंप दिया हैं।
अब शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की सरकार बनेगी महाराष्ट्र में
अब महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार बना रही हैं, शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर यह सरकार बना रही हैं। शिवसेना से उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनेंगें, तो कांग्रेस और एनसीपी से दोनों से उपमुख्यमंत्री बनेंगें। कांग्रेस के बाला साहेब उपमुख्यमंत्री बनेंगें, वही एनसीपी से जितेंद्र आव्हाड डिप्टी सीएम बनेंगें।

Tnxx for comment