Satish Poonia के पदभार ग्रहण समारोह में भी नहीं आई Vasundhara Raje

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कल विधिवत तरीके से अपना पदभार ग्रहण किया, इस कार्यक्रम में तमाम राजस्थान के बड़े नेता और छोटे से छोटा कार्यकर्ता शामिल हुआ, जिनमें राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया समेत तमाम सांसद, विधायक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे, लेकिन इस कार्यक्रम में भाजपा का एक बड़ा चेहरा गायब रहा।

वसुंधरा राजे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के कार्यक्रम से गायब

इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे नही आई,वसुंधरा राजे राजस्थान में 2 बार मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। वो राजस्थान भाजपा का कई सालों से नेतृत्व भी कर रही हैं, लेकिन इस कार्यक्रम में वो दिखाई नहीं दी, इससे पहले भी कई दिनों से वसुंधरा राजे भाजपा ले कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही हैं। हालांकि वसुंधरा राजे ने पत्र लिखकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी कार्यक्रम में आने की प्रबल इच्छा थी, लेकिन पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम कन्या पूजन, ब्रामण पूजन के कारण मैं इस कार्यक्रम में नहीं आ सकी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default