कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा ने किया गांव-ढाणी में जाकर जनसम्पर्क, मांगा समर्थन

INC News
0

खींवसर, नागौर।

खींवसर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा ने आज खींवसर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांव-ढाणी की चौपाल पर जाकर आमजन से मुलाकात की और होने वाले उपचुनाव में वोट और समर्थन की मांग की। इस दौरान उनके साथ हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए दुर्गसिंह चौहान भी थे। हर चुनावी सभा मे आज दुर्गसिंह चौहान ने लोगों को सम्बोधित करके हरेन्द्र मिर्धा को समर्थन देने की मांग की।

इसके अलावा हरेन्द्र मिर्धा के साथ कुचेरा चेयरमैन महेंद्र चौधरी, नागौर प्रधान और कई गांवों के सरपंच भी मौजूद थे। इस विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को इस उपचुनाव का परिणाम आएगा। कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा का मुकाबला भाजपा और रालोपा के सँयुक्त उमीदवार नारायण बेनीवाल से है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default