खींवसर उपचुनाव में कांग्रेस को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराऊंगा-बेनीवाल

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत का कहर जारी हैं। आज नागौर आवास पर नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ले सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हनुमान बेनीवाल ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और उपचुनाव को लेकर की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कई हमले किये, पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मुख्य निशाना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही थे। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में बिगड़ी कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव होने जा रहे है। राजस्थान की जनता इन उपचुनावों में गहलोत सरकार को जवाब देगी। उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को पदभार ग्रहण की बधाई भी दी। बेनीवाल ने अपने और भाजपा के गठबंधन को लेकर भी बात की। इसके अलावा उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ भी की।

खींवसर उपचुनाव में कांग्रेस को 50 हजार से हराऊंगा- बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि खींवसर में होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस का सुफड़ा साफ कर देंगें। कांग्रेस को इस उपचुनाव में 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराऊंगा। इसके अलावा मंडावा सीट पर भी कांग्रेस को बुरी तरह से हरा देंगें। बेनीवाल ने कहा कि इन दोनों ही सीटों पर मुकाबला किसान और गहलोत के बीच हैं। खींवसर में हम हरेन्द्र मिर्धा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे है, हम गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है और गहलोत को इस चुनाव में हराएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default