जयपुर, राजस्थान।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजस्थान उपचुनाव के लिए खींवसर और मंडावा सीट के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किये है। आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने लेटर पेड जारी करके यह घोषणा की। खींवसर विधानसभा सीट के लिए भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया, उनके साथ सह प्रभारी के रूप में मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी और रालोपा नेता अनिल बारूपाल होंगें।
मंडावा सीट के लिए रालोपा ने पार्टी ले राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया, वहीं रालोपा नेता दौलत महला और रालोपा नेता रणदीप चौधरी को चुनाव मद सह प्रभारी नियुक्त किया। यह लेटर पेड पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने जारी किया, जिसकी प्रतिलिपि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा को भी जारी की गई हैं।

Tnxx for comment