जयपुर, राजस्थान।
आज जयपुर में भाजपा कार्यालय में भाजपा ले नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने अपना पदभार ग्रहण किया। सतीश पूनियां को पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के बाद नियुक्त किया गया हैं। आज जयपुर में सतीश पूनियां ने कन्या पूजन करके प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उनके साथ उनकी पत्नी, बेटे और बेटियां भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर, गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़, अशोक परनामी, ओम माथुर, कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे। इसके अलावा संगठन के तमाम सांसद, विधायक, प्रधान, चेयरमैन और अन्य पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Tnxx for comment