खींवसर में RLP की इंदिरा बावरी के सामने कांग्रेस ने सोना देवी बावरी को उतारा प्रचार में

INC News
0

खींवसर, नागौर।

राजस्थान उपचुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन रह गए, जैसे-जैसे दिन कम हो रहे हैं, वैसे-वैसे प्रचार का स्तर भी काफी बढ़ रहा हैं। खींवसर उपचुनाव में एक ओर भाजपा-रालोपा गठबंधन हैं, तो सामने कांग्रेस। दोनों ही दल बढ़चढ़कर प्रचार करने में लगे हुए है। रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल के समर्थन रालोपा विधायक इंदिरा देवी बावरी काफी दिनों से प्रचार कर रही हैं। हर नुक्कड़ सभा में इंदिरा देवी बावरी शामिल हो रही हैं और इंदिरा देवी से हर सभा मे भाषण भी करवाया जाता हैं।

रालोपा इंदिरा देवी बावरी अपने समाज के लोगों से खासतौर पर अपील करती हुई भी नजर आती हैं। वो कहती हैं कि बेनीवाल जी ने बावरी समाज को विधायक दिया। अब इसके विपरीत कांग्रेस भी एक बावरी समाज के विधायक को लेकर खींवसर में प्रचार में उतार दिया हैं। कांग्रेस ने गंगानगर के रायसिंहनगर विधायक सोना देवी बावरी को खींवसर में प्रचार के लिए बुलाया।

सोना देवी बावरी पिछले 3 दिनों से खींवसर में लगातार प्रचार-प्रसार कर रही हैं। कांग्रेस ने सोना देवी बावरी को जातिगत समीकरण साधने के लिए बुलाया हैं। अब एक रुओ इंदिरा देवी बावरी प्रचार कर रही हैं, तो दूसरी ओर सोना देवी बावरी प्रचार कर रही हैं। सोना देवी बावरी 2013 में भी विधायक चुनी गई थी, उस समय विधानसभा की सबसे गरीब विधायक थी 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default