मंडावा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ सतीश पूनियां ने ली बैठक, कहा प्रचंड जीत दर्ज करेंगें

INC News
0

झुंझनु, राजस्थान।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां कल झुंझनु जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने झुंझनु में मंडावा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की। यह मीटिंग मंडावा विधानसभा उपचुनाव को लेकर की गई थी, जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। पूनियां ने इस मीटिंग में कार्यकर्ताओं से उपचुनाव से जुड़ी हुई कई बातों पर चर्चा की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि हम मंडावा विधानसभा उपचुनाव प्रचंड मतों के साथ जीतेंगे। हम आपको बता दे कि उपचुनाव को 21 अक्टूबर को होने जा रहा है, भाजपा ने इस उपचुनाव में सुशीला सिगड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। उनके सामने कांग्रेस की रिटा चौधरी मैदान में है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default