जोधपुर, राजस्थान।
राजस्थान उपचुनाव को लेकर कल शुक्रवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत खींवसर में चुनावी प्रचार करेंगें। वो रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगें। आपको ज्ञात हो कि खींवसर में नारायण बेनीवाल रालोपा और भाजपा के सँयुक्त उमीदवार हैं, इसलिए रालोपा के साथ भाजपा नेता भी नारायण बेनीवाल के लिए प्रचार कर रहे है।
इस दौरान नागौर सांसद और रालोपा अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल भी उनके साथ रहेंगें। खुद खींवसर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नारायण बेनीवाल भी इनके साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान यह नेता पांचौड़ी, खींवसर, करनू,सनख्वास, भोमासर आदि गांवों का दौरा करेंगे। गौरतबल हैं कि खींवसर विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। इस चुनाव का परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा।

Tnxx for comment