खींवसर उपचुनाव में भाजपा-रालोपा को बड़ा झटका, अब इस नेता ने भी दिया इस्तीफा

INC News
0


खींवसर, नागौर।

खींवसर उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खींवसर से पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता शंकरलाल ने अब भाजपा से इस्तीफा दे दिया हैं। शंखवास मंडल सहित कुल 21 भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया। यह सभी कार्यकर्ता अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। उपचुनाव से ठीक पहले इस तरह मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा देने से भाजपा-रालोपा गठबंधन को नुकसान हो सकता हैं।

हाल ही में भाजपा नेता दुर्गसिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन छोड़ दिया था, उन्होंने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था। अब भाजपा नेता शंकरलाल ने भी इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। खींवसर उपचुनाव में भाजपा और रालोपा गठबंधन करके चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी नारायण बेनीवाल हैं, तो उनके सामने कांग्रेस ने हरेन्द्र मिर्धा को।प्रत्याशी बनाया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default