मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहली बार बोले RCA विवाद को लेकर, जाने क्या कहा

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले 3 दिनों से जोधपुर दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पहली बार RCA विवाद को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि वैभव गहलोत मेरे से अलग रहता हैं, वो किराए का घर लेकर रहता हैं। वो अपनी अलग राजनीति करते हैं और मैं अपनी अलग करता हूँ। अब वो राजनीति करें या क्रिकेट खेले यह उनका फैंसला हैं। मैं इसमें कोई दखल नहीं देता हूं। आप हर बार लिखते हो मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे, इसका कोई औचित्य नहीं हैं। वो अलग है।

रामेश्वर डूडी और वैभव के बीच उठे विवाद को लेकर भी मुख्यमंत्री गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि रामेश्वर डूडी मेरे पास आये थे, मैंने कहा कि क्रिकेट के मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता हूँ, रामेश्वर डूडी एक अच्छे नेता है, मेरे साथ भी वो रहे है। लेकिन उन्होंने यह बयान चुनाव के लिए दिया, ऐसा हर कोई चुनाव के वक्त करता हैं। हो सकता हैं उन्हें किसी ने भड़काया हो। अब वो क्या करेंगे वो ही जाने? मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default